खगौल: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दानापुर में किया रोड शो, भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के लिए वोट मांगे
दानापुर विधानसभा क्षेत्र में आज चुनावी माहौल और गर्म हो गया जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार की शाम लगभग 7 बजे भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में पहुंचीं। उन्होंने भव्य रोड शो कर जनता से रामकृपाल यादव के पक्ष में मतदान की अपील की।रेखा गुप्ता के आगमन से दानापुर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।