बेगूसराय: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा भारत बंद के दौरान पावर हाउस चौक के पास NH किया जाम, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा भारत बंद के दौरान पावर हाउस चौक के पास NH को जाम कर दिया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर संबोधित करते हुए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि आरक्षण हम लोगों का अधिकार है, इसे कोई समाप्त नहीं कर सकता है. भारत बंद के दौरान पूरे NH को जाम कर दिया गया.