अनूपपुर: हाथियों का दल तीन हिस्सों में बंटा, सोन मौहरी में डटा गजराज, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की चेतावनी
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 29 अप्रैल 2026 को पांच हाथियों का दल तीन हिस्सों में बंटकर अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। इनमें से एक हाथी अनूपपुर वन परिक्षेत्र के सोन मौहरी क्षेत्र में दिन के समय विश्राम करता पाया गया,वन अमला लगातार हाथियों की निगरानी कर रहा है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आसपास के गांवों में मुनादी कर