धनौरा: गजरौला हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने फैक्ट्री कर्मी को मारी टक्कर, उसकी हालत गंभीर
गजरौला नेशनल हाईवे किनारे स्थित गांव ख्यालीपुर ढल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने फैक्ट्री कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर थी की फैक्ट्री कर्मी जमीन पर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।