पाली: सिमरधा निवासी महिला ने विपक्षियों पर लगाए फर्जी तरीके से उन्हें एवं उनके परिजनों को फंसाने के लिए षडयंत्र रचने के आरोप
Pali, Lalitpur | Aug 16, 2024 थाना पाली अंतर्गत ग्राम सिमरधा निवासी महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके विपक्षियों द्वारा उनके साथ रंजिश रखी जा रही है। उक्त विपक्षियों द्वारा उन्हें एवं उनके परिजनों को फंसाने को लेकर लगातार षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। जिसके तहत झूठी रिपोर्ट दर्ज कर परिजनों को फंसाया है। उन्होंने उक्त मामले में जिलाधिकारी से जांच कर न्याय की मांग की।