नौतन थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात करीब 9:00 बजे एक अनोखे तस्करी के तरीके का पर्दाफाश किया है। दियारा क्षेत्र से घोड़े के माध्यम से विदेशी शराब की तस्करी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 158 पीस विदेशी शराब के साथ एक घोड़ा और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।