गर्दन तक पानी, फिर भी नहीं छोड़ा बेजुबान का साथ
असम के शिवसागर ज़िले में आई भीषण बाढ़ के बीच इंसान और उसके बेजुबान साथियों के अटूट रिश्ते की मार्मिक तस्वीर सामने आई है. गर्दन तक गहरे पानी में डूबा एक ग्रामीण अपनी जान की परवाह किए बिना मवेशियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की कोशिश करता नजर आया. यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.
#assam #AssamFloods #trendingreels #BJPNEWS #NewsUpdate #PostViral #BreakingNews