रावतसर: फाइनेंस कंपनी रिकवरी दो एजेंटो पर मारपीट व जाति सूचक गालियां निकालने का आरोप, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
फाइनेंस कंपनी के दो एजेंटो द्वारा एक जने से मारपीट व जाति सूचक गालियां निकालने का मामला सामने आया है। शनिवार को हेतराम नायक निवासी थालड़का ने प्रमोद कुमार व जगदीश कुमार रिकवरी एजेंट पर किश्त को लेकर मारपीट व जाति सूचक गालियां निकालने का आरोप लगाया है। रावतसर पुलिस ने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया है।