रावतसर: रावतसर में बढ़ती चोरियों की वारदातों पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने रावतसर पुलिस थाने पर जताया विरोध।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर में बढ़ती चोरियों की वारदातों पर विरोध जाता है। रविवार को रावतसर पुलिस थाने में विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी कृष्ण गेदर के नेतृत्व में विरोध जताया गया। रावतसर थाना प्रभारी से चोरी की वार्ताओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।