धनौरा: सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में आस्था की डुबकी लगाई
सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर गजरौला के पास स्थित बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। तड़के सुबह से ही 'हर-हर गंगे' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में स्नान किया, सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया। सुरक्षा की दृष्टि से घाट के आसपास में पुलिस बल भी तैनात किया गया।