हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में प्रस्तावित 101 जोड़ी सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बड़कागांव विधानसभा स्तरीय बैठक सांसद कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शिबू ने की, जबकि संचालन नरसिंह प्रसाद ने किया। कार्यक्रम के अंत में इंद्र भूषण नारायण ने धन्यवाद ज्ञापन किया।