रायबरेली: डलमऊ ओवर ब्रिज तिराहा के पास पुलिस ने बाहुबली 5000 व्हाट्सएप ग्रुप के 2 बदमाशों को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
लालगंज थाने की पुलिस ने,गुरुवार को बाहुबली,5000 व्हाट्सएप ग्रुप के,दो बदमाश अवैध पिस्तौल व अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्तों को थाने पर लाकर, न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि,अभियुक्तों में जमील पुत्र नूर मोहम्मद,सुदीप कुमार पुत्र रमेश कुमार गिरफ्तार किए गए हैं। जो,मधुकरपुर लालगंज के रहने वाले है।