गोला: बड़हलगंज के नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज परिसर में गूंजे वैदिक मंत्र, गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत हुआ स्वागत
बड़हलगंज के नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज परिसर में रविवार को गविष्टि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत हुआ। 81 दिवसीय इस यात्रा के दौरान उनके प्रथम आगमन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी व विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की।