बैराड़: बैराड़ के उमरी में कुएं से निकले तेंदुए का हमला, रेस्क्यू में दो ग्रामीण घायल, इलाज जारी
बैराड़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव के पास शनिवार सुबह एक तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। कुएं में गिरे तेंदुए को बाहर निकालते ही उसने फॉरेस्ट टीम और आसपास मौजूद ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार सुबह 9:30 बजे की बताई जा रही है।