हाजीपुर: कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), वैशाली में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।