गोवर्धन:आश्रम के सामने जबरन लगाए गए बिजली के खंभे आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित राधा कृष्ण परिवार आरोग्य केंद्र के पास विद्युत विभाग द्वारा आश्रम के ठीक सामने जबरन बिजली के खंभे और लाइन डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आश्रम के लिए लगाए गए उस ट्रांसफॉर्मर से अब पास की कॉलोनी को बिजली दी जा रही है।