कोईलवर: मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के द्वारा महादेव चक में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की मनाई 128वीं पुण्यतिथि
कोईलवर प्रखंड के महादेव चक मे मानवाधिकार आयोग के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सियामतीराय ने किया। मंच का संचालन मानवाधिकार आयोग की कार्यकर्ता मंजू कुमारी ने की। कार्यक्रम के दौरान कई शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया।