कोईलवर: सकड्डी पचैना जमालपुर रोड ग्रामीण सड़क से रात्रि के अंधेरे में बालू लदे वाहनो के अंधाधुंन परिचालन का वीडियो वायरल
कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी पचैना ग्रामीण क्षेत्र के सिंगल सड़क से बड़ी-बड़ी गाड़ियों का रात्रि के अंधेरे में बालू लादकर अंधाधुन परिचालन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ लोग बाइक से गाड़ियों के साथ जा रहे हैं। क्षेत्र में ऐसी चर्चा है की प्रतिदिन इसी तरह से गाड़ियां चलती है।