कोईलवर: कोईलवर थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर लगाए गए जनता दरबार में 2 मामले आए, दोनों मामलों का ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादन
बिहार सरकार के आदेश पर प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग थाना परिसर में जमीन संबंधित मामलों को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है। वहीं आज कोईलवर थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्र तथा राजस्व कर्मचारी हरेंद्र प्रसाद सिंह की मौजूदगी में कोईलवर क्षेत्र से जमीन संबंधित दो मामले आए जिसमें एक मामला महादेवचक तथा दूसरा मामला कुल्हड़ियां से आया था। दोनों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ।