शाहबाद: किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन पर दी गई उपयोगी सलाह
Shahbad, Baran | Apr 21, 2026 जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली केलवाड़ा में सेवा केंद्र पर आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन, उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं “धरती माता बचाओ” अभियान के तहत जागरूक किया गया। सहायक कृषि अधिकारी सुरज कुमार मेहता ने बताया कि खेतों में नरवाई जलाने से नुकसान होता है, इसलिए अवशेषों को मिट्टी में मिलाकर कंपोस्ट बनाना बेहतर है।