ग्वालियर गिर्द: कूनो भ्रमण के बाद विमान तल पर राज्यपाल सहित मंत्रियो ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह किए भेंट
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने भ्रमण के दौरान सोमवार सुबह वायुसेना के विमान से ग्वालियर से दिल्ली रवाना हुईं। राष्ट्रपति मुर्मु श्योपुर जिले के कूनों से प्रात: 9.15 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा ग्वालियर पधारीं।उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी आए थे।महापौर शोभा सिकरवार ने उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट की।