पेशरार: पतरा टोली में कार्यपालक अभियंता ने बताया, शनिवार को टीको पावर हाउस में बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र शिविर लगेगा
झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत ऐसे घरेलू उपभोक्ता जो 200 यूनिट प्रतिमाह जो पूरे वर्ष में 2400 यूनिट खपत करने वाले श्रेणी में आते है। उनका दिनांक 31.08.2024 तक का विद्युत बकाया राशि माफ किया गया है।दीपक खलखो ने कहा कि 05 अक्टूबर को कुडू के टीको पावर हाउस में शिविर आयोजित किया जाएगा ।