पेशरार: सेमरडीह मैदान में SRK मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में अनिल ताना भगत JPP बने मुख्य अतिथि
जिले में इन दिनों फुटबॉल प्रतियोगिता की खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग सारे काम-धंधा छोड़कर फुटबॉल मैच का आनंद उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इधर जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरकी के सेमरडीह मैदान पर तीन दिवसीय एसआरके मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य तरीके से फाइनल सह समापन किया गया।