पेशरार: बगडू पेशरार रोड स्थित गंगूपारा में फुटबॉल मैच के समापन समारोह में भारतीय युवा कांग्रेस सचिव शामिल हुए
गंगूपारा ग्राम में आयोजित स्व: गोपाल उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत उपस्थित रहे। उनका स्वागत ग्रामवासियों और खिलाड़ियों ने भव्य रूप से किया। समारोह को संबोधित करते हुए, अभिनव सिद्धार्थ भगत ने युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।