बिहपुर में तेज आंधी-बारिश के बाद कई जगह बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे सोमवार रात से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं।