देहरादून: आरटीओ कार्यालय में आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने कहा- सीएनजी वाहनों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं प्रयास
देहरादून की सड़कों पर जल्द ही 250 नए सीएनजी ऑटो देखने को मिलेंगे। पिछले साल संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने नए सीएनजी ऑटो के 250 परमिट देने का फैसला लिया था। वहीं देहरादून आरटीओ, प्रशासन सुनील शर्मा ने बताया कि नए सीएनजी ऑटो के परमिट के लिए आवेदन आ चुके हैं। सबको नया ऑटो खरीदने के लिए सेंशन लेटर दे दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही नए ऑटो सड़क पर उतरेंगे।