देहरादून: बंसत विहार थाना पुलिस ने हरबंस वाला टी स्टेट के पास चैकिंग के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
देहरादून की बसंत विहार थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान बुधवार को गिरफ्तार अभियुक्त रितेश पुत्र स्व.बाल किशन, निवासी आजाद कालोनी, माजरा पटेलनगर, उम्र 19 वर्ष है को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दिनांक 30 दिसंबर 2024 को वादी गोविंद सिंह रावत निवासी भागीरथी पुरम, बसंत विहार ने अज्ञात चोर के द्वारा उनके घर से चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी.