सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। साल के अंतिम दिन तीन सीओ, पांच इंस्पेक्टर और 19 सब इंस्पेक्टर के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर अनुपालन आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।