खुरई: गढ़ोलाजागीर में एक बकरा और दो बकरियां चुरा ले गए चोर, थाने में शिकायत दर्ज
Khurai, Sagar | Dec 6, 2025 शुक्रवार शनिवार गढ़ोला जागीर में बकरे बकरियों की चोरी का मामला सामने आया है, पीड़ित धन्नू खंगार ने बताया कि शुक्रवार रात को सभी खाना खाकर सो गए सुबह देखा तो बकरियों वाले कमरे का दरवाजा खुला है, अंदर जाकर देखा तो कमरे में बंधा एक बकरा और दो बकरियां गायब है, समझ में आया कि चोरी हो चुकी है, पीड़ित धन्नू ने शनिवार दोपहर 12 बजे देहात थाने में लिखित शिकायत की है।