खुरई: खजरा हरचंद में पारिवारिक विवाद में 14 वर्षीय किशोरी ने पिया कीटनाशक, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
Khurai, Sagar | Dec 6, 2025 शनिवार सुबह लगभग 10 बजे खजरा हरचंद गांव में बड़ी बहिन से विवाद के चलते 14 वर्षीय छोटी बहिन ने पिया कीटनाशक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, मिली जानकारी के अनुसार खजरा हरचंद निवासी पूरन अहिरवार की 18 वर्षीय बड़ी बहिन और 14 वर्षीय छोटी बहिन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद ने इतना बड़ा और गंभीर रूप ले लिया कि छोटी बहिन ने गुस्से में कीटनाशक पी लिया।