विदिशा नगर: वाटरवर्क्सक्षेत्र मे ट्रासफार्मर जलने से शहर के70फ़ीसदीक्षेत्र मे2दिन से नही मिला पेयजल,देररात वार्ड25टैकर से पानीवितरण
करीब 2 दिन से वॉटर वर्क क्षेत्र के ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण पानी फिल्टर नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से सप्लाई बाधित हो रही है। शहर के 70 फ़ीसदी से ज्यादा इलाकों में दो दिनों से पानी सप्लाई नहीं किया जा सका। जिससे बंटीनगर, सागर पुलिया, हरिपुरा, दुर्गा नगर, कृष्णा कॉलोनी के अलावा पुराने शहर में भी कई जगहों पर सप्लाई दो दिन से नहीं हो पाई।