आलमनगर: कोढा गैंग के दो कुख्यात अपराधी छीनाझपटी करते ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए, मारपीट के बाद पुलिस को सौंपा, जेल भेजा गया
सोमवार को आलमनगर मुख्यालय के सोनामुखी मोड चौक पर से एक महिला से 70 हजार की छिनतई कर भाग रहे कोढा गैंग के दो सदस्यों को ग्रामीणों ने पड़कर जमकर मारपीट की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों अपराधियों को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और न्याय हिरासत में लेकर मंगलवार को जेल भेज दिया है। दोनों अपराधी बिहार के कुख्यात कोढा गैंग के सदस्य थे।