लवकुशनगर: अक्टोहा प्राथमिक कन्या पाठशाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक नशे में सड़क किनारे मिले, वीडियो वायरल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 21, 2026
लवकुशनगर क्षेत्र की अक्टोहा प्राथमिक कन्या पाठशाला में पदस्थ प्रभारी प्रधानाध्यापक कालीचरण अहिरवार का शराब के नशे में सड़क किनारे पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की दोपहर 2 बजे वायरल हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल पहुंचता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।