दनियावां: दनियावां फतुहा मार्ग पर धोबापुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार महिला घायल
Daniawan, Patna | Jul 29, 2026 दनियावां फतुहा मार्ग पर धोबापुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। उसका पति बाल बाल बच गया है। बताया जाता है कि चण्डी निवासी सुमन सागर अपनी पत्नी राधा कुमारी के साथ बाइक से पटना सिटी आ रहा था। पीछे से आ रही है ट्रक ने बाइक टक्कर मार दिया है। जिससे राधा कुमारी सड़क पर फेंका गई और उसका दोनों पर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।