उदयपुर: ग्राम रामपुर में देवर ने भाभी के साथ गाली-गलौज, हाथ-मुक्के व डंडे से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर में गुरुवार को देवर ने अपनी ही भाभी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के व डंडे से मारपीट किया है। वहीं घायल महिला ने लखनपुर थाने में देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। लखनपुर पुलिस आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।