बहराइच: दरगाह इलाके में ट्रेन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत, आंख से कम दिखाई देने के कारण हुआ हादसा
बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के नुरुद्दीन चक निवासी मुंशरीफ की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। मुंशरीफ घर से बकरी चराने निकला था और रेलवे पटरी के पास बकरी चरा रहा था। तभी ट्रेन के इंजन की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। मुंशरीफ आंखों से कम देख पाते थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जाच में जुट गई है।