लाडपुरा: बोराबास मंडाना पेयजल परियोजना की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप
Ladpura, Kota | Feb 20, 2026 बोराबास मंडाना पेयजल परियोजना की 350 मिमी मुख्य पाइपलाइन नेशनल हाईवे के समीप राधे कृष्णा मंदिर के पास एक ट्रोला पलटने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के कारण शुक्रवार सुबह 9 बजे केवल नगर, कसार, मंडाना, दरा, गोपालपुरा, सोहनपुरा, मादलिया और नयागांव दौलतगंज सहित कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद हो गई। सूचना मिलते ही सहायक अभियंता कमलेश सुमन मौके पर पहुंचीं औ