लाडपुरा: कोटा में 20 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त, हिस्ट्रीशीटर ने किया था कब्जा
Ladpura, Kota | Feb 20, 2026 कोटा शहर में वन विभाग और पुलिस ने आज सुबह संयुक्त कार्रवाई की, जिसके तहत रानपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासनिक टीम ने वन विभाग की जमीन पर किए गए पक्के और कच्चे निर्माण पर बुलडोजर चलाया। करीब 20 से 22 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई कोटा शहर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भारी प