सलूम्बर: सलूंबर में पुलिसकर्मियों पर एक आरोपी ने तलवार लहराते हुए डराने का किया प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार
थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल अनार सिंह व कांस्टेबल हरीश कुमार एक परिवाद जांच के लिए मायर गांव में शंकर मीना के घर गए थे, जहां आरोपी को बुलाने पर तलवार लहराता हुआ बाहर निकल आया। उसके विरुद्ध रिपोर्ट देने वाली को भी गाली देने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर तलवार बरामद की।