नर्मदपुराम रेलवे स्टेशन पर पिछले लगभग पाँच महीनों से 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज को नहीं लहराया जा रहा है। यह ध्वज अमृत भारत योजना के तहत लगाया गया था लेकिन अब तक इसका नियमित फहराना नहीं हो पाया। इस मामले मे स्थानीय पूर्व मंत्री ने स्टेशन प्रबंधक को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के 8 दिन बाद भी शुक्रवार को करीब 5 बजे तक रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं लहराया।