पटेरा: रेवझा कला गांव में मजदूरी मांगने गए युवक के साथ मारपीट, शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचा युवक
Patera, Damoh | Jun 15, 2026 पटेरा ब्लॉक रेवझा कला गांव में मजदूरी मांगने गए युवक के साथ मारपीट होने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार आज सोमवार दोपहर 3:00 बजे करीब सोनेलाल अहिरवार निवासी रेवझा कला ने अपने ऊपर मारपीट और मजदूरी नहीं देने के आरोप गांव के बद्री पर लगाए वही हटा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर घटना की जांच शुरू की