बांसवाड़ा: काली कल्याण धाम क्षेत्र में दोस्त ने आपसी विवाद में दोस्त पर चाकू से किया हमला, युवक के हाथ में आए 11 टांके
शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र के काली कल्याण धाम क्षेत्र में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां आपसी विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।गुरुवार शाम 6:30 बजे परिजनों ने बताया कि 22 वर्षिय हिमांशु चौधरी पुत्र राजीव चौधरी निवासी खांदू कॉलोनी का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया।