गुजरात में पकड़े गए आतंकियों द्वारा हनुमानगढ़ के रास्ते हथियार ले जाए जाने की बात सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है, और हनुमानगढ़ से भारतमाला सड़क मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां भारतमाला सड़क मार्ग की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।