रायबरेली: रायबरेली में हीट वेव अलर्ट डीएम ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर में बाहर निकलने से बचने की अपील
Raebareli, Raebareli | May 24, 2026
24 मई रविवार की दोपहर 2 बजे डीएम रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका ने रायबरेली मे हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है। और लोगों से घर से बाहर ना निकलने की अपील की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार कई दिनों तक सामान्य से अधिक तापमान रहने पर हीट वेव की स्थिति उत्पन्न होती है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर एवं अत्यधिक खतरनाक साबित हो सकती है। धूप से बचने का प्रयास करें।