ओबीसी पार्टी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती को पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने पिछड़े समाज के हक और अधिकार की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि ओबीसी समाज की विधानसभा और संसद में भी हिस्सेदारी निश्चित करने के लिए सीटों को आरक्षित किया जाए।