बिजनौर: बिजनौर में गंज रोड पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | May 8, 2024 बिजनौर में गंज रोड पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बिसाट निवासी दीपांशु अपने खेतों से वापस लौट रहा था। रास्ते में अचानक उसकी बाइक नियंत्रित हो गई जिससे गिरकर वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से दीपांशु को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।