सावर: जालिया द्वितीय गांव में बस स्टैंड के पास बाड़े में अचानक लगी आग, दमकल कर्मियों ने सूचना पर आग पर पाया काबू
Sawar, Ajmer | May 3, 2026 जालिया द्वितीय गांव में पशुओं के बाड़े में शनिवार-रविवार मध्य रात्रि करीब एक बजे आग लग गई।पालिका विजयनगर से पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।आग से चारा जलकर राख हो गया।आग लगने से पशुपालक को बड़ा नुकसान हुआ।वहीं आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।बताया गया शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी से सूखे चारे ने आग पकड़ ली।तेज हवा से आग फैल गई।