गोरखपुर: छात्रा के उत्पीड़न के खिलाफ गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट पर दिशा छात्र संगठन व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में असिस्टेण्ट प्रोफ़ेसर द्वारा छात्रा के यौन उत्पीडन के खिलाफ़ दिशा छात्र संगठन स्त्री मुक्ति लीग और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गोरखपुर विश्वविद्यालय मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। दिशा छात्र संगठन की अंजलि में कहा कि छात्र द्वारा लगाए गए आरोपों कि त्वरित जांच की जाए, यौन उत्पीड़न के मामले में टीम गठित किया जाए।