बांग्लादेश में हिंदू समाज पर कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे कथित अत्याचारों के विरोध में सर्व हिंदू समाज एवं हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया। त्रिमूर्ति चौराहा पर पुतला दहन कर प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताया। जिला संयोजक हनुमान धाकड़ ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है।