लोरमी: सरगढ़ी बेरियर गार्ड का किसानों से अवैध वसूली करते वीडियो हुआ वायरल,,किसानों ने अवैध वसूली की शिकायत कलेक्टर से की
Lormi, Mungeli | Feb 7, 2024 लोरमी विकासखंड के वनांचल ग्राम सरगढ़ी के फॉरेस्ट बेरियर गार्ड के द्वारा किसानों से अवैध वसूली करने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें बेरियर गार्ड अजय तिवारी के द्वारा किसानों से धान की गाड़ी को बेरियर पार कराने के एवज में अवैध वसूली करते देखा जा रहा है। फॉरेस्ट गार्ड के द्वारा अवैध वसूली की शिकायत किसानों ने कलेक्टर से की।